• अबाउट
  • संपर्क
  • पोस्ट पॉलिसी
  • Login
  • Register
Samvad Plus
  • होम
  • न्यूज़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • व्यक्ति
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • More
    • सामाजिक
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
  • English
No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • व्यक्ति
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • More
    • सामाजिक
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
  • English
No Result
View All Result
Samvad Plus
No Result
View All Result
Home शिक्षा

भारत के राष्ट्रीय चिह्न, प्रतिक, ध्वज, गीत, राष्ट्रगान

by SP Desk
July 28, 2022
in शिक्षा
Share on FacebookShare on TwitterShare

राष्ट्रीय प्रतिक (National Symbol) : भारत का राष्ट्रीय प्रतिक सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तंभ के शीर्ष भाग की अनुकृति है! भारत सरकार ने इसे 26 जनवरी 1950 ई० को अपनाया! प्रतिक के निचे मुंडकोपनिषद में लिखा सूत्र ‘सत्यमेव जयते’ देवनागरी लिपि में अंकित है! शासकीय कार्यों में प्रयोग में लाये जाने वाले राष्ट्रीय प्रतिक अलग अलग रंग के होते हैं! नीला राष्ट्रीय प्रतिक भारत के मंत्रियों द्वारा, लाल राष्ट्रीय प्रतिक राज्य सभा के सदस्यों व अधिकारीयों द्वारा, हरा राष्ट्रीय प्रतिक लोक सभा के सदस्यों द्वारा उपयोग में लाया जाता है!

 

राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) : तीन पट्टियों वाला तिरंगा, गहरा केसरिया (ऊपर), सफ़ेद (बिच) और हरा रंग (सबसे निचे) है! सफ़ेद पट्टी के बिच में नीले रंग का चक्र है, जिसमें 24 तीलियाँ हैं तथा इसे सारनाथ में अशोक के सिंह स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है! ध्वज की लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात 3:2 है! भारत के संविधान सभा ने राष्ट्र ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 ई० को अपनाया! राष्ट्रीय ध्वज का केसरिया रंग जाग्रति, शौर्य तथा त्याग का, सफ़ेद रंग सत्य एवं पवित्रता का एवं हरा रंग जीवन समृद्धि का प्रतिक है! भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अनुसार सभी भारतीय नागरिकों एवं निजी संस्थाओं आदि को भी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शन का अधिकार है! जनवरी 2004 को एक महत्वपूर्ण विनिर्णय में उच्चतम न्यायालय (मुख्य न्यायाधीश बी एन खरे की अध्यक्षता में) ने यह घोषणा की की संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (अ) के अधीन राष्ट्रीय ध्वज फहराना नागरिकों का मूल अधिकार है! राष्ट्रीय ध्वज को शोक के समय झुका दिया जाता है! राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति के निधन हो जाने पर संपूर्ण देश में राष्ट्रीय ध्वज को 12 दिनों तक झुका दिया जाता है! पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व उपराष्ट्रपति के निधन हो जाने पर 7 दिनों के लिए राष्ट्रीय ध्वज को झुका दिया जाता है! भारत के राष्ट्रीय ध्वज का पहली बार प्रदर्शन 14 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि में हुआ!

RelatedPosts

भारत में प्रथम विभिन्न विषय

विभिन्न क्षेत्रों में विश्व में प्रथम व्यक्ति

भारत के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण्य और राष्ट्रिय उद्यान

 

राष्ट्रगान (National Anthem) : रविन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा रचित जन गण मन को संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 ई० को भारत का राष्ट्र गान स्वीकार किया! इसके गायन का समय 52 सेकंड है तथा संक्षिप्त अवधि 20 सेकंड है जिसमें इसकी प्रथम और अंतिम पंक्तियाँ गायी जाती हैं! यह सर्वप्रथम 27 दिसम्बर 1911 को भारतीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया! इसे रविन्द्रनाथ ठाकुर ने 1912 ई० में ‘तत्व बोधिनी’ में भारत भाग्य विधाता शीर्षक से प्रकाशित किया था तथा 1919 में Morning Song of India के नाम से अंग्रेजी अनुवाद किया! राष्ट्रगान के वर्तमान संगीतमय धुन बनाने का श्रेय कैप्टन राम सिंह ठाकुर (INA) को जाता है!

और पढ़ें : संविधान द्वारा प्रदात मौलिक अधिकार एवं कर्त्तव्य

 

राष्ट्र गीत (National Song) : बंकिमचंद्र चटर्जी के उपन्यास ‘आनंदमठ’ में उन्हीं के द्वारा रचित ‘वन्दे मातरम’ को राष्ट्र गीत के रूप में 26 जनवरी 1950 ई० को स्वीकार किया गया! इसे सर्वप्रथम 1896 ई० में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था! इस गीत को गाने का समय का 1 मिनट और पांच सेकंड है! किसी भी व्यक्ति को राष्ट्र गीत गाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है! भारतीय संसद के अधिवेशन का प्रारंभ जन गण मन से और समापन वन्दे मातरम के गायन से होता है!

 

राष्ट्रीय कैलेंडर : गिगेरियन कैलेंडर के साथ देश भर के लिए शक संवत पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग को सरकारी प्रयोग के लिए 22 मार्च 1957 ई० को अपनाया गया! इसका पहला महिना चैत्र है! यह सामान्यतः सामान्य वर्ष में 21 मार्च को और लिप वर्ष में 22 मार्च को प्रारंभ होता है!

 

राष्ट्रीय पुष्प : भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल है!

राष्ट्रीय पक्षी : भारत का राष्ट्रीय पक्षी मयूर है!

राष्ट्रीय पशु : भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है!

राष्ट्रीय फल : भारत का राष्ट्रीय फल आम है!

राष्ट्रीय वृक्ष : भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद है!

राष्ट्रीय जल जीव : 5 अक्टूबर 2009 को डॉलफिन को राष्ट्रीय जल जीव घोषित किया गया!

राष्ट्रीय खेल : भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है!

 

उम्मीद है ये रोचक पोस्ट आपको जरुर पसंद आया होगा! पोस्ट को पढ़ें और शेयर करें (पढाएं) तथा अपने विचार, प्रतिक्रिया, शिकायत या सुझाव से नीचे दिए कमेंट बॉक्स के जरिए हमें अवश्य अवगत कराएं! पुराने पोस्ट से संबंधित प्रतिक्रिया आप हमसे हमारे  ट्विटर  और  फेसबुक  पर जुड़कर शेयर कर सकते हैं!

Tags: general knowledgenational anthemnational flag indianational songnational symbolराष्ट्र गीतराष्ट्रगानराष्ट्रीय कैलेंडरराष्ट्रीय खेलराष्ट्रीय प्रतिकसामान्य ज्ञान
Previous Post

भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन में वरीयता अनुक्रम

Next Post

भारत संघ की राजभाषा और लिपि

Related Posts

भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना

July 23, 2022

भारत की प्रमुख झीलें एवं भारत के प्रमुख जलप्रपात

July 23, 2022

भारत के प्रमुख बाघ अभ्यारण्य कौन कौन हैं

July 23, 2022

भारत के प्रमुख स्थानों के भौगोलिक उपनाम

July 23, 2022

भारत के पडोसी देश, उससे लगते भारतीय राज्य एवं भारत के प्रमुख दर्रे

July 23, 2022

विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े भारत में प्रथम पुरुष (व्यक्ति)

July 23, 2022
Next Post

भारत संघ की राजभाषा और लिपि

Recent News

farmani naaz reacts to fatwa

हर हर शंभू गाने वाली फरमानी का उलेमाओं को जवाब , बोलीं- जब पति ने पीटा तब कहां थे

August 2, 2022
nora fatehi biography wiki profile

नोरा फतेही विकी, बायो, आयु, करियर और जीवन परिचय

August 6, 2022
jasmin bhasin wiki biography profile

जैस्मीन भसीन विकी, बायो, आयु, करियर और जीवन परिचय

August 6, 2022
urvashi rautela

उर्वशी रौतेला ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को दी शादी की शुभकामनाएं

July 22, 2022
pavapuri

पावापुरी सिर्फ एक प्राचीन भारतीय सांस्कृतिक तीर्थ स्थल

July 23, 2022
  • अबाउट
  • संपर्क
  • प्राइवेसी
Write for Us

© Samvad Plus - News, Opinion and Infotainment Website

  • Login
  • Sign Up
  • होम
  • न्यूज़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • शिक्षा
  • व्यक्ति
  • जानकारी
  • English

© Samvad Plus - News, Opinion and Infotainment Website

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In