• अबाउट
  • संपर्क
  • पोस्ट पॉलिसी
  • Login
  • Register
Samvad Plus
  • होम
  • न्यूज़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • व्यक्ति
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • More
    • सामाजिक
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
  • English
No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • व्यक्ति
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • More
    • सामाजिक
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
  • English
No Result
View All Result
Samvad Plus
No Result
View All Result
Home शिक्षा

भारतीय संविधान की अनुसूचियां एवं प्रमुख भाग

by SP Desk
July 28, 2022
in शिक्षा

Image Courtesy : IBN

Share on FacebookShare on TwitterShare

भारतीय संविधान की अनुसूची में कुल 12 अनुसूचियां हैं, जो इस प्रकार हैं – प्रथम अनुसूची : इसमें भारतीय संघ के घटक राज्यों एवं संघ शासित क्षेत्रों का उल्लेख है!

 

द्वितीय अनुसूची : इसमें भारत राज-व्यवस्था के विभिन्न पदाधिकारियों (राष्ट्रपति, राज्यपाल, लोकसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, राज्य सभा के सभापति एवं उपसभापति, विधान सभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति एवं उपसभापति, उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों और भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक आदि) को प्राप्त होने वाले वेतन, भत्ते और पेंशन का उल्लेख किया गया है!

RelatedPosts

भारत में प्रथम विभिन्न विषय

विभिन्न क्षेत्रों में विश्व में प्रथम व्यक्ति

भारत के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण्य और राष्ट्रिय उद्यान

 

तृतीय अनुसूची : इसमें विभिन्न पदाधिकारियों (राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मंत्री, उच्चतम एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों) द्वारा पद-ग्रहण के समय ली जाने वाली शपथ का उल्लेख है!

और पढ़ें : भारत के संसदीय कार्यप्रणाली से सम्बंधित महत्वपूर्ण शब्दावली

 

चौथी अनुसूची : इसमें विभिन्न राज्यों तथा संघीय क्षेत्रों की राज्य सभा में प्रतिनिधित्व का विवरण दिया गया है!

 

पांचवीं अनुसूची : इसमें विभिन्न अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजाति के प्रशासन और नियंत्रण के बारे में उल्लेख है!

 

छठी अनुसूची : इसमें असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम राज्यों के जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के बारे में प्रावधान है!

 

सांतवी अनुसूची : इसमें केंद्र एवं राज्यों के बीच शक्तियों के बंटवारे के बारे में बताया गया है, इसके अन्तगर्त तीन सूचियाँ है- संघ सूची, राज्य सूची एवं समवर्ती सूची –

(i) संघ सूची : इस सूची में दिए गए विषय पर केंद्र सरकार कानून बनाती है! संविधान के लागू होने के समय इसमें 97 विषय थे, वर्तमान समय में इसमें 98 विषय हैं!

(ii) राज्य सूची : इस सूची में दिए गए विषय पर राज्य सरकार कानून बनाती है! राष्ट्रीय हित से संबंधित होने पर केंद्र सरकार भी कानून बना सकती है! संविधान के लागू होने के समय इसके अन्‍तर्गत 66 विषय थे, वर्तमान समय में इसमें 62 विषय हैं!

(iii) समवर्ती सूची : इसके अन्‍तर्गत दिए गए विषय पर केंद्र एवं राज्य दोनों सरकारें कानून बना सकती हैं! परंतु कानून के विषय समान होने पर केंद्र सरकार केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया कानून ही मान्य होता है! राज्य सरकार द्वारा बनाया गया कानून केंद्र सरकार के कानून बनाने के साथ ही समाप्त हो जाता है! संविधान के लागू होने के समय समवर्ती सूची में 47 विषय थे, वर्तमान समय में इसमें 52 विषय हैं!

 

आठवीं अनुसूची : इसमें भारत की 22 भाषाओँ का उल्लेख किया गया है! मूल रूप से आंठवीं अनुसूची में 14 भाषाएं थीं, 1967 ई० में सिंधी को और 1992 ई० में कोंकणी, मणिपुरी तथा नेपाली को आंठवीं अनुसूची में शामिल किया गया! 2004 ई० में मैथिली, संथाली, डोगरी एवं बोडो को आंठवीं अनुसूची में शामिल किया गया!

 

नौवीं अनुसूची : संविधान में यह अनुसूची प्रथम संविधान संशोधन अधिनियम, 1951 के द्वारा जोड़ी गई. इसके अंतर्गत राज्य द्वारा संपत्ति के अधिग्रहण की विधियों का उल्लेख किया गया है! इन अनुसूची में सम्मिलित विषयों को न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती है! वर्तमान में इस अनुसूची में 284 अधिनियम हैं!

और पढ़ें : भारतीय संविधान में न्यायपालिका की व्यवस्था एवं अधिकार

 

नोट : अब तक यह मान्यता थी कि नौवीं अनुसूची में सम्मिलित कानूनों की न्यायिक समीक्षा नहीं की जा सकती. 11 जनवरी, 2007 के संविधान पीठ के एक निर्णय द्वारा यह स्थापित किया गया कि नौवीं अनुसूची में सम्मिलित किसी भी कानून को इस आधार पर चुनौती दी जा सकती है कि वह मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है तथा उच्चतम न्यायालय इन कानूनों की समीक्षा कर सकता है!

 

दसवीं अनुसूची : यह संविधान में 52वें संशोधन, 1985 के द्वारा जोड़ी गई है. इसमें दल-बदल से संबंधित प्रावधानों का उल्लेख है!

 

ग्यारहवीं अनुसूची : यह अनुसूची संविधान में 73वें संवैधानिक संशोधन (1993) के द्वारा जोड़ी गई है. इसमें पंचायतीराज संस्थाओं को कार्य करने के लिए 29 विषय प्रदान किए गए हैं!

 

बारहवीं अनुसूची : यह अनुसूची 74वें संवैधानिक संशोधन (1993) के द्वारा जोड़ी गई है इसमें शहरी क्षेत्र की स्थानीय स्वशासन संस्थाओं को कार्य करने के लिय 18 विषय प्रदान किए गए हैं!

 

भारतीय संविधान के प्रमुख भाग –

 भाग -1
संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र
अनुच्छेद 1 से 4
 भाग -2
नागरिकता अनुच्छेद 5 से 11
 भाग – 3
मौलिक अधिकार अनुच्छेद 12 से 35
 भाग – 4
नीति निर्देशक तत्व अनुच्छेद 36 से 51
 भाग – 4
(क) मूल कर्तव्य अनुच्छेद 51 (क)
 भाग – 5
संघ अनुच्छेद 52 से 151

 

 

 भाग – 6
 राज्य  अनुच्छेद 152 से 237
 भाग – 8
संघ राज्य क्षेत्र अनुच्छेद 239 से 242
 भाग – 11
संघ और राज्यों के बिच संबंध अनुच्छेद 245 से 263
 भाग – 14
संघ एवं राज्यों के अधीन सेवाएँ अनुच्छेद 308 से 323
 भाग – 15
निर्वाचन अनुच्छेद 324 से 329
 भाग – 17
राजभाषा अनुच्छेद 343 से 351
भाग – 18
आपात उपबंध अनुच्छेद 352 से 360
भाग – 20
संविधान संसोधन अनुच्छेद 368

और पढ़ें : संविधान द्वारा प्रदात मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य

 

उम्मीद है ये रोचक पोस्ट आपको जरुर पसंद आया होगा! पोस्ट को पढ़ें और शेयर करें (पढाएं) तथा अपने विचार, प्रतिक्रिया, शिकायत या सुझाव से नीचे दिए कमेंट बॉक्स के जरिए हमें अवश्य अवगत कराएं! आप हमसे हमसे  ट्विटर  और  फेसबुक  पर भी जुड़ सकते हैं!

Tags: general knowledgeIndian ConstitutionScheduleSchedule Indian Consitutionसंविधान अनुसूचीसामान्य ज्ञान
Previous Post

भारतीय संविधान की प्रस्तावना अथवा उद्देशिका

Next Post

भारतीय संविधान के कुछ प्रमुख अनुच्छेद

Related Posts

भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना

July 23, 2022

भारत की प्रमुख झीलें एवं भारत के प्रमुख जलप्रपात

July 23, 2022

भारत के प्रमुख बाघ अभ्यारण्य कौन कौन हैं

July 23, 2022

भारत के प्रमुख स्थानों के भौगोलिक उपनाम

July 23, 2022

भारत के पडोसी देश, उससे लगते भारतीय राज्य एवं भारत के प्रमुख दर्रे

July 23, 2022

विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े भारत में प्रथम पुरुष (व्यक्ति)

July 23, 2022
Next Post

भारतीय संविधान के कुछ प्रमुख अनुच्छेद

Recent News

farmani naaz reacts to fatwa

हर हर शंभू गाने वाली फरमानी का उलेमाओं को जवाब , बोलीं- जब पति ने पीटा तब कहां थे

August 2, 2022
nora fatehi biography wiki profile

नोरा फतेही विकी, बायो, आयु, करियर और जीवन परिचय

August 6, 2022
jasmin bhasin wiki biography profile

जैस्मीन भसीन विकी, बायो, आयु, करियर और जीवन परिचय

August 6, 2022
urvashi rautela

उर्वशी रौतेला ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को दी शादी की शुभकामनाएं

July 22, 2022
pavapuri

पावापुरी सिर्फ एक प्राचीन भारतीय सांस्कृतिक तीर्थ स्थल

July 23, 2022
  • अबाउट
  • संपर्क
  • प्राइवेसी
Write for Us

© Samvad Plus - News, Opinion and Infotainment Website

  • Login
  • Sign Up
  • होम
  • न्यूज़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • शिक्षा
  • व्यक्ति
  • जानकारी
  • English

© Samvad Plus - News, Opinion and Infotainment Website

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In