• अबाउट
  • संपर्क
  • पोस्ट पॉलिसी
  • Login
  • Register
Samvad Plus
  • होम
  • न्यूज़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • व्यक्ति
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • More
    • सामाजिक
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
  • English
No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • व्यक्ति
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • More
    • सामाजिक
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
  • English
No Result
View All Result
Samvad Plus
No Result
View All Result
Home न्यूज़

अयोध्या पर फैसले से पहले सुप्रीम कोर्ट के जजों की सुरक्षा बढ़ाई गई

by SP Staff
July 28, 2022
in न्यूज़

Image Courtesy : Live Law

Share on FacebookShare on TwitterShare

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है। इस फैसले से पहले सुप्रीम कोर्ट के जजों की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। अयोध्या मामले का फैसला सुनाने वाली बेंच में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई समेत पांच जज शामिल हैं। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। वहीं बाकी जजों की और उनके आवास समेत सुप्रीम कोर्ट परिसर और आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

 

हिंदी न्यूज़ चैनल आज तक के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की इनर मोस्ट जोन की सुरक्षा दिल्ली पुलिस की सिक्युरिटी यूनिट के हवाले रहती है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट के अंदर जो सुरक्षा होगी, वह सिक्योरिटी यूनिट देखेगी। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ जाने वाली सभी सड़कों की निगरानी बढ़ा दी गई है। तिलक मार्ग, भगवानदास रोड, मथुरा रोड, महादेव रोड और इंडिया गेट सर्कल की सुरक्षा न्यू दिल्ली डिस्ट्रिक्ट पुलिस देखेगी।

RelatedPosts

हर हर शंभू गाने वाली फरमानी का उलेमाओं को जवाब , बोलीं- जब पति ने पीटा तब कहां थे

सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलनकारियों को लगाई फटकार, कहा- आपने शहर का गला घोंट दिया

दिल्ली के बाद अब राजस्थान में पटाखे बेचने और चलाने पर बैन

 

सुप्रीम कोर्ट समेत कई इलाकों में पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। अयोध्या मामले पर फैसले से पहले दिल्ली पुलिस ने एक्स्ट्रा फोर्स भी बुलाई है। उन सभी को नई दिल्ली इलाके में भी तैनात किया जाएगा. सभी की तैनाती शुरू हो चुकी है। डीसीपी नई दिल्ली और जॉइंट सीपी नई दिल्ली रेंज सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने में लगे हुए हैं।

 

पीएम मोदी ने फैसले को लेकर लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा –

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अयोध्या पर कल सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ रहा है। पिछले कुछ महीनों से सुप्रीम कोर्ट में निरंतर इस विषय पर सुनवाई हो रही थी, पूरा देश उत्सुकता से देख रहा था। इस दौरान समाज के सभी वर्गों की तरफ से सद्भावना का वातावरण बनाए रखने के लिए किए गए प्रयास बहुत सराहनीय हैं।

 

अयोध्या पर कल सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ रहा है। पिछले कुछ महीनों से सुप्रीम कोर्ट में निरंतर इस विषय पर सुनवाई हो रही थी, पूरा देश उत्सुकता से देख रहा था। इस दौरान समाज के सभी वर्गों की तरफ से सद्भावना का वातावरण बनाए रखने के लिए किए गए प्रयास बहुत सराहनीय हैं।

— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2019

 

पीएम ने आगे कहा कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, वो किसी की हार-जीत नहीं होगा। देशवासियों से मेरी अपील है कि हम सबकी यह प्राथमिकता रहे कि ये फैसला भारत की शांति, एकता और सद्भावना की महान परंपरा को और बल दें। पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि देश की न्यायपालिका के मान-सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए समाज के सभी पक्षों, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों, सभी पक्षकारों ने बीते दिनों सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए जो प्रयास किए, वे स्वागत योग्य हैं। कोर्ट के निर्णय के बाद भी हम सबको मिलकर सौहार्द बनाए रखना है।

 

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, वो किसी की हार-जीत नहीं होगा। देशवासियों से मेरी अपील है कि हम सब की यह प्राथमिकता रहे कि ये फैसला भारत की शांति, एकता और सद्भावना की महान परंपरा को और बल दे।

— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2019

 

अयोध्या पर आने वाले फैसले पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री में ने भी ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, उन्होंने कहा – माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या प्रकरण के संबंध में दिए जाने संभावित फैसले के दृष्टिगत प्रदेशवासियों से अपील है की आने वाले फैसले को जीत हार के साथ जोड़कर न देखा जाए। यह हम सभी की जिम्मेवारी है की प्रदेश में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण को हर हाल में बनाए रखें।

 

मा. उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या प्रकरण के सम्बन्ध में दिए जाने वाले सम्भावित फैसले के दृष्टिगत प्रदेशवासियों से अपील है कि आने वाले फैसले को जीत-हार के साथ जोड़कर न देखा जाए।

यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि प्रदेश में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण को हर हाल में बनाए रखें।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 8, 2019

 

इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों से अपील की है की किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें, प्रशासन सभी की यूरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति कटिबद्ध है। कोई भी यदि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

आप अपने विचार, प्रतिक्रिया, आईडिया, शिकायत या सुझाव नीचे दिए कमेंट बॉक्स के जरिए भी हम तक पहुंचा सकते हैं। हमारे वेबसाइट पर रजिस्टर करके आप अपने पोस्ट, विचार और न्यूज़ को प्रकाशित भी कर सकते हैं। आप हमसे हमसे  ट्विटर  और  फेसबुक  पर भी जुड़ सकते हैं।

Tags: Ayodhya VerdictRanjan GogoiSupreme CourtSupreme court verdict
Previous Post

देश को प्रभावित करने वाला है सुप्रीम कोर्ट के आने वाले ये बड़े फैसले

Next Post

डेविड फ़्रॉली, एक सनातनी नायक

Related Posts

68 साल बाद फिर TATA ग्रुप का हुआ एयर इंडिया, लगाई सबसे बड़ी बोली

July 23, 2022

विपक्ष और मीडिया ने बिहार में पुल बहने का झूठ परोसा, सच्चाई सामने आई

July 28, 2022

शाहीनबाग प्रयोग की तर्ज पर जाफराबाद और मुस्तफाबाद में धरना

July 28, 2022

CAA के खिलाफ रोज के धरने और सड़क जाम से लोगों का सब्र जवाब दे रहा है

July 28, 2022

अनिल यादव पर पत्नी ने लगाए जबरन तलाक देने और देवर द्वारा संबंध बनाने के आरोप

July 28, 2022

चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया रंजन गोगोई सेवानिवृत हुए

July 28, 2022
Next Post

डेविड फ़्रॉली, एक सनातनी नायक

Recent News

nora fatehi biography wiki profile

नोरा फतेही विकी, बायो, आयु, करियर और जीवन परिचय

August 6, 2022
jasmin bhasin wiki biography profile

जैस्मीन भसीन विकी, बायो, आयु, करियर और जीवन परिचय

August 6, 2022
urvashi rautela

उर्वशी रौतेला ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को दी शादी की शुभकामनाएं

July 22, 2022

भारत में प्रथम विभिन्न विषय

July 23, 2022

विभिन्न क्षेत्रों में विश्व में प्रथम व्यक्ति

July 23, 2022
  • अबाउट
  • संपर्क
  • प्राइवेसी
Write for Us

© Samvad Plus - News, Opinion and Infotainment Website

  • Login
  • Sign Up
  • होम
  • न्यूज़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • शिक्षा
  • व्यक्ति
  • जानकारी
  • English

© Samvad Plus - News, Opinion and Infotainment Website

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In