• अबाउट
  • संपर्क
  • पोस्ट पॉलिसी
  • Login
  • Register
Samvad Plus
  • होम
  • न्यूज़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • व्यक्ति
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • More
    • सामाजिक
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
  • English
No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • व्यक्ति
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • More
    • सामाजिक
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
  • English
No Result
View All Result
Samvad Plus
No Result
View All Result
Home न्यूज़

लंदन के कोर्ट ने दी माल्या के प्रत्यर्पण को मंजूरी लेकिन भारत लाने में लग सकता है वक्त

by SP Staff
July 30, 2022
in न्यूज़

छायाचित्र सौजन्य : इंडिया टूडे

Share on FacebookShare on TwitterShare

शराब कारोबारी विजय माल्‍या को भारत लाए जाने का रास्‍ता साफ हो गया है! लंदन की कोर्ट ने माल्‍या के प्रत्‍यर्पण को मंजूरी दे दी है! लेकिन इसके साथ ही कोर्ट ने कहा है कि वह ऊपरी कोर्ट में अपील कर सकता है! माल्‍या को 14 दिन में फैसले के खिलाफ अपील करनी होगी! फैसला आने के बाद मामले को ब्रिटेन के गृह विभाग के पास भेज दिया गया है और अब देश के गृह मंत्री को इस पर फैसला लेना है!

 

फैसले पर केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि “यह भारत के लिए महान दिन है! भारत को धोखा देने वाला कोई भी व्यक्ति बच नहीं पाएगा, ब्रिटेन के कोर्ट के फैसले का स्वागत है! यूपीए के दौरान एक अपराधी को फायदा हुआ, एनडीए उसे गिरफ्तार करने के लिए लाता है!” भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा कि पीएम को इसके लिए बधाई देनी चाहिए कि पहले की तरह आज के समय में हमारी कोई भी जांच एजेंसी ​​को अपना काम पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं आती है! जनवरी के अंत तक, आप भारत में माल्या की वापसी की उम्मीद कर सकते हैं!’

RelatedPosts

हर हर शंभू गाने वाली फरमानी का उलेमाओं को जवाब , बोलीं- जब पति ने पीटा तब कहां थे

सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलनकारियों को लगाई फटकार, कहा- आपने शहर का गला घोंट दिया

दिल्ली के बाद अब राजस्थान में पटाखे बेचने और चलाने पर बैन

 

वहीं सीबीआइ ने लंदन कोर्ट के फैसले का स्वागत किया! सीबीआइ ने कहा – हम जल्द ही उसे लाने और केस को खत्म करने की उम्मीद करते हैं! हमने इस मामले पर बहुत मेहनत की, हम कानून और तथ्यों पर मजबूत थे, प्रत्यर्पण प्रक्रिया का पालन करते समय हमें इस बात का विश्वास था।

 

हालाँकि भारत की ही तरह यूके में भी निचली और उपरी अदालतों के चक्कर में केस को लम्बा खींचने की परंपरा है! इसलिए हो सकता है की माल्या को लाने में और वक्त लग जाए! ऊपर से अंतिम फैसला गृह मंत्रालय करता है इसलिए भी अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है की इस फैसले के बावजूद माल्या को भारत लाने में और कितना वक्त लगेगा! लेकिन एक बात तो तय है की इससे हमारी एजेंसियों का मनोबल का जरुर बढ़ेगा और माल्या को भारत लाने में जरुर कामयाब होंगे!

 

फैसला आने से पहले Vijay Mallya ने वहां मौजूद मीडिया से कहा कि कोर्ट का जो भी फैसला आएगा वह उसे मंजूर होगा! उन्होंने कहा – मैंने किसी का पैसा नहीं चुराया, मैं लोन लिया हुआ पैसा चुकाने को तैयार हूं। लोन का प्रत्यर्पण से कोई संबंध नहीं है! बैंकों की ऋण राशि का भुगतान करने के प्रस्ताव पर विजय माल्या ने कहा कि जैसा कि मैंने कहा कि कर्नाटक उच्च न्यायालय में मामला चल रहा है, इस बारे में उच्च न्यायालय को फैसला तय करने दें!

 

माल्या ने मनी लांड्रिंग के आरोपों के बाद मार्च 2016 में देश छोड़ दिया था, तब से वह लंदन में है। भारत सरकार लगातार उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है! पिछले साल चार दिसंबर को लंदन की मजिस्ट्रेट अदालत में माल्या के खिलाफ सुनवाई शुरू हुई थी! इस बीच, हर ओर से फंदा कसता देख माल्या ने बैंकों का 100 फीसद कर्ज चुकाने का प्रस्ताव दिया! उसने बुधवार को इस संबंध में ट्वीट कर कहा था कि वह बैंकों का पूरा कर्ज चुकाने को तैयार है! उसका दावा है कि वह 2016 से ही कर्ज चुकाने का प्रस्ताव दे रहा है, लेकिन भारत सरकार ने उसके प्रस्ताव का कोई उत्तर नहीं दिया!

 

जागरण के हवाले से खबर है की “भारतीय बैंकों से हजारों करोड़ रुपये लेकर भागे शराब कारोबारी विजय माल्या के लिए मुंबई के आर्थर रोड जेल में उच्च सुरक्षित बैरक तैयार रखी गयी है! जेल के एक अधिकारी ने कहा कि अगर Vijay Mallya Extradition के बाद भारत लाया जाता है तो उसे जेल परिसर के अंदर दो-मंजिला इमारत में स्थित एक उच्च सुरक्षा वाली बैरक में रखा जाएगा! जेल के इसी हिस्से में 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब को रखा गया था!

 

अधिकारी ने यह भी कहा कि जेल प्रशासन माल्या को यहां अपने सुधार केंद्र में सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अगर माल्या को यहां लाया जाता है तो हम उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे! अधिकारी का यह बयान तब आया था जब ब्रिटेन ने भारतीय अधिकारियों से आर्थर रोड जेल का एक वीडियो भेजने को कहा था जहां माल्या को प्रत्यर्पण के बाद रखने की योजना है! केंद्र सरकार ने भी आर्थर रोड जेल में कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था का आकलन कर यूके सरकार को उसकी जानकारी दे दी थी!

Tags: Vijay Mallyaविजय माल्या
Previous Post

आम आदमी लेने गया धनियाँ, केजरीवाल बन गए बनियाँ

Next Post

अभिनेत्री सोफिया हयात के साथ लंदन में मारपीट

Related Posts

68 साल बाद फिर TATA ग्रुप का हुआ एयर इंडिया, लगाई सबसे बड़ी बोली

July 23, 2022

विपक्ष और मीडिया ने बिहार में पुल बहने का झूठ परोसा, सच्चाई सामने आई

July 28, 2022

शाहीनबाग प्रयोग की तर्ज पर जाफराबाद और मुस्तफाबाद में धरना

July 28, 2022

CAA के खिलाफ रोज के धरने और सड़क जाम से लोगों का सब्र जवाब दे रहा है

July 28, 2022

अनिल यादव पर पत्नी ने लगाए जबरन तलाक देने और देवर द्वारा संबंध बनाने के आरोप

July 28, 2022

चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया रंजन गोगोई सेवानिवृत हुए

July 28, 2022
Next Post

अभिनेत्री सोफिया हयात के साथ लंदन में मारपीट

Recent News

nora fatehi biography wiki profile

नोरा फतेही विकी, बायो, आयु, करियर और जीवन परिचय

August 6, 2022
jasmin bhasin wiki biography profile

जैस्मीन भसीन विकी, बायो, आयु, करियर और जीवन परिचय

August 6, 2022
urvashi rautela

उर्वशी रौतेला ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को दी शादी की शुभकामनाएं

July 22, 2022

भारत में प्रथम विभिन्न विषय

July 23, 2022

विभिन्न क्षेत्रों में विश्व में प्रथम व्यक्ति

July 23, 2022
  • अबाउट
  • संपर्क
  • प्राइवेसी
Write for Us

© Samvad Plus - News, Opinion and Infotainment Website

  • Login
  • Sign Up
  • होम
  • न्यूज़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • शिक्षा
  • व्यक्ति
  • जानकारी
  • English

© Samvad Plus - News, Opinion and Infotainment Website

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In