• अबाउट
  • संपर्क
  • पोस्ट पॉलिसी
  • Login
  • Register
Samvad Plus
  • होम
  • न्यूज़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • व्यक्ति
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • More
    • सामाजिक
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
  • English
No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • व्यक्ति
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • More
    • सामाजिक
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
  • English
No Result
View All Result
Samvad Plus
No Result
View All Result
Home राजनीति

सर्वे के खेल में उलझा भाजपा प्रत्याशियों का टिकट

by SP Staff
July 30, 2022
in राजनीति
Share on FacebookShare on TwitterShare

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने में अब महज एक सप्ताह ही बचे हैं, लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने प्रत्याशियों के चयन के मामले में अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस में तो राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की हरी झंडी का इंतजार हो रहा है।

 

वहीं, भाजपा में पूरा मामला सर्वे के खेल में उलझता नजर आ रहा है। भाजपा संगठन यहां चार सर्वे करा चुका है। टिकट भी लगभग तय हो चुका था कि तभी सितंबर के आखिरी सप्ताह में सत्ता पक्ष ने एक सर्वे रिपोर्ट पेश कर दी। इस सर्वे में कई सीटें ऐसी हैं जो संगठन के सर्वे से मेल नहीं खाती हैं। इससे मामले में पेच पड़ गया है।

RelatedPosts

विपक्ष और मीडिया ने बिहार में पुल बहने का झूठ परोसा, सच्चाई सामने आई

ममता का विपक्षी एकता से मोहभंग, सोनिया की बैठक का किया बहिष्कार

मायावती का रावण पर आरोप बेवजह नहीं, जय भीम जय मीम के भयंकर षड्यंत्र से उपजा है

 

सत्ता विरोधी लहर का डर

भाजपा यहां 15 साल से सत्ता में है इसलिए उसे एंटी इंकम्बेंसी(सत्ता विरोधी लहर) का भय सता रहा है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने 65 प्लस सीटें जीतने का जो लक्ष्य दे रखा है उसका दबाव भी संगठन के नेताओं पर है। टिकट तय करने का जिम्मा संगठन पर है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद देशभर में भाजपा का विजय रथ दौड़ रहा है, अब उसमें किसी तरह का अवरोध अमित शाह नहीं चाहते हैं।

 

यही वजह है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं को टटोलने और उन्हें रिचार्ज करने की जिम्मेदारी अपने विश्वस्त सह संगठन मंत्री सौदान सिंह को सौंप रखी है। सौदान सिंह को भाजपा में बड़ा रणनीतिकार माना जाता है। भाजपा में उच्च पद पर पदस्थ एक नेता ने ‘नईदुनिया’ से कहा-सौदान के आगे जाति, धर्म, रिश्तेदारी कुछ काम नहीं आती। जीत ही एकमात्र पैमाना होता है। वे इस मामले में पार्टी के हित में बड़ी बेरहमी से निर्णय लेते हैं। अब जबकि सौदान यहां विजय की पटकथा तैयार कर रहे हैं तो सत्ता में बैठे नेताओं की चल नहीं पा रही है। ऐसे में सर्वे के बहाने अपना खेल बनाने की तैयारी की जा रही है।

 

रस्साकसी से टिकटों का मामला अटक 

इस रस्साकसी से टिकटों का मामला अटक गया है। माना जा रहा है कि भाजपा में नामांकन दाखिले के अंतिम वक्त में ही लिस्ट आ पाएगी। एक दर्जन सीटों पर फर्जी सर्वे का खेल

 

अपनों को टिकट दिलाने के लिए सत्ता के नेताओं ने दिल्ली की एक बड़ी एजेंसी से करीब एक दर्जन सीटों पर फर्जी सर्वे रिपोर्ट तैयार कराई है। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि पार्टी संगठन सितंबर के आखिरी सप्ताह में कराए गए सर्वे की रिपोर्ट की मिलान संगठन की ओर से चार बार कराए गए सर्वे से कर रहा है। यह भी पता चला है कि कई सीटों पर विजयी होने लायक प्रत्याशियों का नाम नए सर्वे में बदल गया है।

 

ज्यादातर सीटें पहले चरण की

जिस फर्जी सर्वे की चर्चा हो रही है उसमें ज्यादातर सीटें पहले चरण की हैं। संगठन के सर्वे में कांकेर से नए चेहरे हीरा मरकाम का नाम है। भानुप्रतापपुर से हेमंत ठाकुर, जगदलपुर से किरणदेव या कमलचंद्र भंजदेव, दंतेवाड़ा से सुखदेव ताती, भीमा मंडावी आदि के नाम मूल सर्वे में आने की बात कही जा रही है। इनमें से कुछ सीटों पर नए सर्वे में नाम बदल दिए गए हैं। इसे लेकर सत्ता और संगठन में खींचतान मचने की सूचना है।

सौजन्य: दज! केवल सेट अप के लिए!

Tags: BJP
Previous Post

रहें सावधान, कहीं अंजान किराएदार रोहिंग्या मुसलमान तो नहीं

Next Post

भारत की ग्रोथ 2018 में भी बरकार रहेगी, चीन का ग्रोथ घटेगा: IMF

Related Posts

नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित, पढ़ें संसद में क्या कहा अमित शाह ने

July 28, 2022

इंद्राणी मुखर्जी के एक बयान से आईएनएक्स मीडिया केस में फंसे चिदंबरम

July 30, 2022

मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची

July 30, 2022

तेजस्वी का दूरदर्शी घोषणापत्र, कहा – सत्ता में आए तो ताड़ी पर से रोक हटा देंगे!

July 30, 2022

मोदी भारत को `हिंदू राष्ट्र` बनाने की कोशिश कर रहे हैं: एचडी देवगौड़ा

July 30, 2022

भाजपा ने कांग्रेस से पूछा – सेना के खिलाफ तख्तापलट की झूठी खबर किसने प्लांट करवाई?

July 30, 2022
Next Post

भारत की ग्रोथ 2018 में भी बरकार रहेगी, चीन का ग्रोथ घटेगा: IMF

Recent News

farmani naaz reacts to fatwa

हर हर शंभू गाने वाली फरमानी का उलेमाओं को जवाब , बोलीं- जब पति ने पीटा तब कहां थे

August 2, 2022
nora fatehi biography wiki profile

नोरा फतेही विकी, बायो, आयु, करियर और जीवन परिचय

August 6, 2022
jasmin bhasin wiki biography profile

जैस्मीन भसीन विकी, बायो, आयु, करियर और जीवन परिचय

August 6, 2022
urvashi rautela

उर्वशी रौतेला ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को दी शादी की शुभकामनाएं

July 22, 2022

भारत में प्रथम विभिन्न विषय

July 23, 2022
  • अबाउट
  • संपर्क
  • प्राइवेसी
Write for Us

© Samvad Plus - News, Opinion and Infotainment Website

  • Login
  • Sign Up
  • होम
  • न्यूज़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • शिक्षा
  • व्यक्ति
  • जानकारी
  • English

© Samvad Plus - News, Opinion and Infotainment Website

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In